Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को मिली पहली जीत, चेन्नई को 6 रन से हराया

राजस्थान के दिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि वे जीत नहीं दिला सके। गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 23 रनों का योगदान दिया।

31 Mar 2025

आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को मिली पहली जीत, चेन्नई को 6 रन से हराया

गुवाहाटी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को शानदार जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जब राजस्थान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो नीतिश राणा के शानदार 81 रन की पारी की बदौलत उन्होंने 182 रन बनाए। सीएसके इस स्कोर को चेज करते हुए 176 रन ही बना सकी। इस तरह रोचक मुकाबले में सीएसके को 6 रन से हार झेलनी पड़ी।

राजस्थान के दिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि वे जीत नहीं दिला सके। गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 23 रनों का योगदान दिया। शिवम दुबे 18 रन बनाकर आउट हुए। जबकि महेंद्र सिंह धोनी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं जडेजा 32 रन बनाकर नाबाद रहे। अंत के ओवर में सीएसके को 6 गेंदों में 20 रन चाहिए थे और गेंद संदीप शर्मा के हाथ में थी। लेकिन धोनी और जडेजा मैच नहीं जिता सके। पहली गेंद पर धोनी ने शानदार छक्का लगाया लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद बचे हुए 4 गेंदों में सीएसके सिर्फ 16 रन ही बना सकी और वह मैच हार गई।

राजस्थान के लिए वनिन्दु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाद रहे, उन्होंने ने 4 विकेट झटके। जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए। रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को खलील ने आउट कर दिया। इसके बाद नीतिश और संजू सैमसन (20) ने 42 गेंद में 82 रन की साझेदारी की. नीतिश राणा ने 36 गेंद में 81 रन बनाये। अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (37) ने दो चौके और दो छक्के लगाये लेकिन उनकी पारी में लय का अभाव दिखा। रॉयल्स आखिरी पांच ओवर में 37 रन ही बना सके। आखिर के ओवर में शिमरोन हेटमायर ने 16 गेंदों में 19 रन ठोके और चेन्नई के खिलाफ 182 रन का स्कोर खड़ा किया।

चेन्नई के लिए बायें हाथ के स्पिनर नूर अहमद ने 28 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं श्रीलंका के मथीषा पथिराना ने डेथ ओवरों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। जबकि खलील अहमद ने 38 रन देकर दो विकेट लिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को मिली पहली जीत, चेन्नई को 6 र
राजस्थान के दिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि वे जीत नहीं दिला सके। गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 6





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News